कमलनाथ के बिहार-यूपी वाले बयान पर बोले राहुल - मैं इससे अवगत नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2018 10:56 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों के कारण मध्य प्रदेश में स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिलने संबंधी मुख्यमंत्री कमलनाथ के कथित बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह इससे अवगत नहीं है और इस बारे में चर्चा करने के बाद जवाब देंगे. गांधी ने इस बारे में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों के कारण मध्य प्रदेश में स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिलने संबंधी मुख्यमंत्री कमलनाथ के कथित बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह इससे अवगत नहीं है और इस बारे में चर्चा करने के बाद जवाब देंगे.

गांधी ने इस बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, मैं इससे अवगत नहीं हूं. खबरों के अनुसार, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार को कहा था कि मध्यप्रदेश में ऐसे उद्योगों को छूट दी जायेगी जिनमें 70 प्रतिशत नौकरी मध्य प्रदेश के लोगों को दी जायेगी. उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों के कारण मध्य प्रदेश में स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola