ePaper

सिंधिया के समर्थक 11 विधायकों ने खोला मोरचा, कहा प्रदेश अध्यक्ष बनाओ, वरना सरकार के खिलाफ करेंगे मतदान

Updated at : 15 Dec 2018 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
सिंधिया के समर्थक 11 विधायकों ने खोला मोरचा, कहा प्रदेश अध्यक्ष बनाओ, वरना सरकार के खिलाफ करेंगे मतदान

भोपाल : विधान सभा चुनाव में मिली जीत के बाद मध्यप्रदेश की कमान कमलनाथ को सौंपे जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस में नया विवाद शुरू हो गया है. खबर है कि नवनिर्वाचित 11 विधायकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की मांग करते हुए पार्टी को चेतावनी दे दी है. सूत्रों के हवाले […]

विज्ञापन


भोपाल
: विधान सभा चुनाव में मिली जीत के बाद मध्यप्रदेश की कमान कमलनाथ को सौंपे जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस में नया विवाद शुरू हो गया है. खबर है कि नवनिर्वाचित 11 विधायकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की मांग करते हुए पार्टी को चेतावनी दे दी है.

सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 11 विधायक बागी हो गये हैं और कह रहे हैं कि अगर सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो वे सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे.

गौरतलब है कि 11 तारीख को मतगणना के बाद जब चुनाव परिणाम सामने आया तो 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 114 सीट मिली है, जबकि भाजपा को 109 सीट मिली है, ऐसे में जबकि कांग्रेस के पास बहुमत से दो सीट कम है, विधायकों का इस तरह बागी होना कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है.

दरअसल मध्यप्रदेश की कमान किसे सौंपी जाये इसपर कांग्रेस में काफी मंथन हुआ जिसके बाद कमलनाथ को कमान दी गयी, हालांकि सीएम के लिए ज्योतिरादित्य का नाम भी खूब चर्चा में था. सिंधिया के समर्थक लगातार कांग्रेस मुख्यालय और राहुल गांधी के आवास के बाहर नारेबाजी कर रहे थे.

यह भी पढ़े: –

राफेल मुद्दे पर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को गलत सूचना दी, यह गंभीर मसला है : कपिल सिब्बल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola