छत्तीसगढ़ के CM को लेकर बैठक खत्म, राहुल गांधी पर छोड़ा गया फैसला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2018 7:06 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर हुई लंबी बैठक के बाद शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के चयन का फैसला गांधी पर छोड़ दिया गया. सूत्रों के मुताबिक नये मुख्यमंत्री की घोषणा देर रात अथवा शनिवार को रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हो सकती है. गांधी के आवास […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर हुई लंबी बैठक के बाद शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के चयन का फैसला गांधी पर छोड़ दिया गया. सूत्रों के मुताबिक नये मुख्यमंत्री की घोषणा देर रात अथवा शनिवार को रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हो सकती है.

गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पर तीन घंटे की बैठक के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं की गयी, हालांकि पहले इस तरह की खबरें थीं कि यह घोषणा बैठक के बाद कर दी जायेगी. इस बैठक में छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक मल्लिर्काजुन खड़गे, पार्टी के राज्य प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल माने जा रहे चार प्रमुख नेता टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरणदास महंत शामिल हुए.

बैठक में शामिल रहे एक नेता ने बताया, बैठक में शामिल सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री का फैसला राहुल गांधी पर छोड़ दिया. वह जो भी निर्णय लेंगे वह सबको स्वीकार्य होगा. उन्होंने कहा, उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की घोषणा शुक्रवारकी देर रात या फिर शनिवार को विधायक दल की बैठक में कर दी जाये. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें हासिल हुई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola