भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर कांग्रेस की जीत : सोनिया गांधी

नयी दिल्ली : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि यह भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर कांग्रेस की जीत है.गौरतलब है कि पांच राज्यों में हुए चुनाव में हिंदी पट्टी में कांग्रेस को […]
नयी दिल्ली : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि यह भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर कांग्रेस की जीत है.गौरतलब है कि पांच राज्यों में हुए चुनाव में हिंदी पट्टी में कांग्रेस को अच्छी जीत मिली है और तीनों ही राज्य में कांग्रेस सरकार बना रही है. कल राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया था और कहा था कि यह भाजपा के अहंकार पर कांग्रेस की जीत है.
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए रात आठ बजे होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक
उन्होंने कल मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि भाजपा की अपनी एक विचारधारा है और हम उस विचारधारा के खिलाफ खड़े हैं, जिसमें हमें जीत मिली. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार की बात करके चुनाव में जीत हासिल की थी लेकिन आज जनता यह जान चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही भ्रष्ट हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




