J&K : सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, इंटरनेट सेवा बंद

श्रीनगर :श्रीनगर के बाहरी इलाके में दूसरे दिन रविवार को भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी रही जिसमें सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया. मुठभेड़ के संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम श्रीनगर-बांदीपुरा मार्ग के पास मुज्गुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया गया […]
श्रीनगर :श्रीनगर के बाहरी इलाके में दूसरे दिन रविवार को भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी रही जिसमें सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया. मुठभेड़ के संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम श्रीनगर-बांदीपुरा मार्ग के पास मुज्गुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया गया था. आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी.
#JammuAndKashmir: Three terrorists have been neutralied in Mujgund encounter in Srinagar. 5 security personnel have been injured. Weapons and other warlike stores have been recovered. Search operation is underway. (visuals deferred by unspecified time). pic.twitter.com/m3qC862ZGv
— ANI (@ANI) December 9, 2018
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ आज सुबह फिर शुरू हो गयी और तीन आतंकियों को मार गिराया गया. इस मुठभेड़ में पांच जवान भी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि रात में गोलीबारी रुक गयी थी. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी थी, ताकि आतंकवादी वहां से भाग न पाएं.
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं. अधिकारियों ने एहतियाती तौर पर इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं.मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




