''आप'' नेता मनीष सिसोदिया लापता,दिल्ली में सरकार बनाने की फिराक में बीजेपी!

Updated at : 17 Jun 2014 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
''आप'' नेता मनीष सिसोदिया लापता,दिल्ली में सरकार बनाने की फिराक में बीजेपी!

नयी दिल्ली:आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया लापता हो गये हैं. चौकिये नहीं यह खबर एक पोस्टर के द्वारा जारी की गई है. सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में पोस्टर लगाये गये हैं जिसमें लिखा है हमारे विधायक 13 दिसंबर 2013 से लापता हैं. उन्हें खोजकर लाने वाले को उचित इनाम दिया जायेगा. निवेदक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया लापता हो गये हैं. चौकिये नहीं यह खबर एक पोस्टर के द्वारा जारी की गई है. सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में पोस्टर लगाये गये हैं जिसमें लिखा है हमारे विधायक 13 दिसंबर 2013 से लापता हैं.

उन्हें खोजकर लाने वाले को उचित इनाम दिया जायेगा. निवेदक के रुप में आम आदमी लिखा गया है. वहीं इस खबर के इतर आम आदमी पार्टी के लिए बुरी खबर आ रही है. खबरों की माने तो बीजेपी पार्टी को तोड़कर सरकार बनाने की तैयारी में है. बीजेपी को सरकार बनाने के लिए मात्र चार विधायकों की जरुरत है.

दिल्ली बीजेपी के प्रभारी प्रभात झा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के कई नेता उनकी पार्टी के संपर्क में हैं. हालांकि, उन्होंने सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति करने से इनकार किया है. प्रभात झा ने कहा, ‘हम किसी और पार्टी को तोड़कर सरकार बनाने के पक्ष में नहीं हैं. हालांकि अगर कोई खुद ही पार्टी में आना चाहता है तो हम नहीं रोकेंगे. कुछ आप के नेता हमारे संपर्क में हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola