कांग्रेस प्रमुख के गोत्र पर भाजपा ने कहा- झूठी पहचान बताकर अपना ही मजाक बना रहे हैं राहुल

Updated at : 28 Nov 2018 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस प्रमुख के गोत्र पर भाजपा ने कहा- झूठी पहचान बताकर अपना ही मजाक बना रहे हैं राहुल

नयी दिल्ली : सत्तारूढ़ भाजपा ने गोत्र वाले मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी झूठी पहचान बताकर अपना ही मजाक बना रहे हैं. गांधी के लिए सोमवार को राजस्थान के पुष्कर सरोवर में पूजा करने वाले पुजारी दीनानाथ कौल ने दावा किया था कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सत्तारूढ़ भाजपा ने गोत्र वाले मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी झूठी पहचान बताकर अपना ही मजाक बना रहे हैं. गांधी के लिए सोमवार को राजस्थान के पुष्कर सरोवर में पूजा करने वाले पुजारी दीनानाथ कौल ने दावा किया था कि कांग्रेस अध्यक्ष कश्मीरी ब्राह्मण हैं और उनका गोत्र दत्तात्रेय है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस की यह जाति और सम्प्रदाय को लेकर चल रही बातचीत दिखाती है कि विपक्षी दल ‘‘के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और उसके नेता राहुल गांधी अपनी झूठी पहचान बताकर अपना ही मजाक बना रहे हैं.”

उन्होंने गांधी की तुलना विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक से की और कहा कि कांग्रेस प्रमुख ‘हिन्दू आलोचक’ से ‘श्रद्धावान हिन्दू’ बन गये हैं जो उतना ही हास्यास्पद है जितना कि जाकिर नाइक का ‘‘शांतिदूत” होने का दावा. राव ने कहा कि चुनावी मौसम में, ऐसे प्रयास दिखाते हैं कि कांग्रेस पार्टी बौद्धिक दिवालियापन से गुजर रही है और वह हमारी सरकार के विकास कार्यों के कारण भाजपा का सीधा सामना नहीं कर पा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola