प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करने 27 नवंबर को तेलंगाना जायेंगे

हैदराबाद : तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के दूसरे वरिष्ठ नेता जनसभाओं को संबोधित करने यहां आयेंगे. भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि मोदी 27 नवंबर को निजामाबाद और महबूबनगर में […]
हैदराबाद : तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के दूसरे वरिष्ठ नेता जनसभाओं को संबोधित करने यहां आयेंगे. भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने शनिवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि मोदी 27 नवंबर को निजामाबाद और महबूबनगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वह तीन दिसंबर को हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में भी पहुंचेंगे.
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल होंगे. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी यहां पहुंचने की संभावना है. भाजपा इन चुनावों में अकेले ही मैदान में उतरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




