ePaper

धनतेरस के मौके पर बाजार में पेश ‘नरेंद्र मोदी बिस्किट’, ग्राहकों की पसंद बना

Updated at : 05 Nov 2018 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस के मौके पर बाजार में पेश ‘नरेंद्र मोदी बिस्किट’, ग्राहकों की पसंद बना

सूरत (गुजरात) : धनतेरस के अवसर पर यहां एक ज्वेलरी शॉप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तसवीर अंकित सोने-चांनी की बिस्किट खूब बिक रही है. धनतेरस के मौके पर ऐसा पहली बार हुआ है कि नरेंद्र मोदी का चेहरा अंकित सोने का बिस्किट बिक्र रहा है. एएनआई की खबरों […]

विज्ञापन


सूरत (गुजरात) :
धनतेरस के अवसर पर यहां एक ज्वेलरी शॉप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तसवीर अंकित सोने-चांनी की बिस्किट खूब बिक रही है. धनतेरस के मौके पर ऐसा पहली बार हुआ है कि नरेंद्र मोदी का चेहरा अंकित सोने का बिस्किट बिक्र रहा है.

एएनआई की खबरों के अनुसार खरीदारी कर रही एक महिला ने बताया कि वह नरेंद्र मोदी वाला बिस्किट खरीदने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि दीवाली पर लक्ष्मी गणेश की पूजा तो होती है, लेकिन उनके लिए नरेंद्र मोदी भी भगवान के समान हैं, इसलिए वो यह बिस्किट खरीद रही हैं.

बिस्किट बेचने वाले दुकानदार ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए बहुत काम किया है यही कारण है कि दीवाली के खास मौके पर हम यह खास पेशकश अपने ग्राहकों के लिए लेकर आये हैं. गौरतलब है कि इससे पहले इस दुकानदार ने राखी के मौके पर पीएम मोदी की तसवीर लगी राखी बनवायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola