राम मंदिर मुद्दे पर उद्धव ठाकरे ने कहा -...तो भाजपा लोस चुनाव में दो सीटों पर सिमट जायेगी

Updated at : 01 Nov 2018 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
राम मंदिर मुद्दे पर उद्धव ठाकरे ने कहा -...तो भाजपा लोस चुनाव में दो सीटों पर सिमट जायेगी

मुंबई : शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा को राम मंदिर निर्माण को एक जुमला बताने के लिए ललकारते हुए गुरुवार को कहा कि ऐसा कहने पर वह (भाजपा) लोकसभा में 280 सीटों से दो सीटों पर आ जायेगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के […]

विज्ञापन

मुंबई : शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा को राम मंदिर निर्माण को एक जुमला बताने के लिए ललकारते हुए गुरुवार को कहा कि ऐसा कहने पर वह (भाजपा) लोकसभा में 280 सीटों से दो सीटों पर आ जायेगी.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में जो ईंटे इकट्ठी की गयीं थी, वह हकीकत में राम मंदिर के लिए नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करने की बनायी गयी सीढ़ी के लिए थीं. रायगढ़ जिले के महाड में शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया. शिवसेना और भाजपा महाराष्ट्र और केंद्र सरकार में सहयोगी हैं, लेकिन कई मुद्दों पर दोनों में तनातनी चलती रहती है. शिवसेना अध्यक्ष ने कहा, राम मंदिर के लिए जो ईंटे जमा की गयी वह वास्तविकता में भाजपा के सत्ता में आने की एक सीढ़ी थी. एक बार कह दें राम मंदिर (का निर्माण) एक जुमला था और आप 280 से दो सीटों (लोकसभा में) पर आ जायेंगे.

सत्तारूढ़ पार्टी के पास लोकसभा में अभी 272 सीटें की प्रभावी संख्या है. राम मंदिर को लेकर अन्य कई पार्टियां भी भाजपा पर निशाना साध चुकी हैं. ठाकरे ने कहा कि 2019 के चुनाव निकट आ रहे हैं. मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि राजनीतिक दलों का क्या होगा, बल्कि इस बात की चिंता है कि जनता और देश का क्या होगा?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola