सीएम सरमा की पत्नी रिनिकी का गौरव गोगोई पर अटैक, कहा- पाकिस्तान से जुड़ा है आपकी पत्नी का बैंक कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

हिमंत सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां और गौरव गोगोई (गोल घेरे में)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रिनिकी भुइयां ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के सोशल मीडिया पोस्ट को कोट करते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया है. गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर नीचे पढ़ें सीएम सरमा की पत्नी ने क्या कहा.

विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां ने विदेशी पासपोर्ट और संपत्ति रखने के कांग्रेस के आरोपों का कड़ा जवाब दिया है. रिनिकी ने विपक्ष के दावों को हास्यास्पद (मजाकिया) बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं आपका इंतजार खत्म करती हूं. इन हास्यास्पद सवालों के जवाब खुद ही देती हूं. उन्होंने आगे लिखा कि न तो मेरे, न मेरे बच्चों के, और न ही मेरे पति के दुबई या भारत के बाहर कहीं भी कोई कारोबारी हित या संपत्ति है.

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर तंज कसते हुए रिनिकी भुइयां ने लिखा कि क्या आप यह बता सकते हैं कि आपकी पत्नी का पाकिस्तान में कोई बैंक खाता है या कभी रहा है? और क्या आप उन डिटेल को सार्वजनिक करेंगे? यह जवाब उन्होंने गोगोई के एक्स पोस्ट को कोट करते हुए दिया है. यह बयान ऐसे समय आया है जब मुख्यमंत्री सरमा पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान में कई बैंक खाते हैं. इनमें से कुछ अब भी एक्टिव हैं. हालांकि गोगोई ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीति बताया था.

यह भी पढ़ें : असम CM से ज्यादा रईस हैं उनकी पत्नी: जानें हिमंता बिस्वा सरमा और रिनिकी भूयान की कुल संपत्ति

गौरव गोगोई ने एक्स पर क्या लिखा?



हिमंत बिस्वा सरमा को नीचे दिए गए सवालों का जवाब देना चाहिए

  1. क्या हिमंत सरमा की पत्नी के पास दुबई का गोल्डन वीजा है?
  2. क्या यह गोल्डन वीजा भारतीय पासपोर्ट पर लिया गया है?
  3. क्या हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार का कोई सदस्य दुबई में संपत्ति का मालिक है?
  4. क्या उनके परिवार का कोई सदस्य विदेश में कोई बिजनेस चलाता है?
  5. क्या हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने या अपने परिवार की विदेश में मौजूद संपत्ति और संपत्ति का विवरण चुनावी हलफनामे में दिया है?

अगर उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो उन्हें जांच का स्वागत करना चाहिए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola