ePaper

INX Media : ED ने भारत, ब्रिटेन, स्पेन में कार्ति की 54 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

Updated at : 11 Oct 2018 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
INX Media : ED ने भारत, ब्रिटेन, स्पेन में कार्ति की 54 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने आईएनएक्स मीडिया धन शोधन से जुड़े एक मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम की भारत, ब्रिटेन और स्पेन स्थित 54 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली
: प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने आईएनएक्स मीडिया धन शोधन से जुड़े एक मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम की भारत, ब्रिटेन और स्पेन स्थित 54 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है.

केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत भारत में तमिलनाडु के कोडैकनाल और ऊटी तथा दिल्ली के जोरबाग स्थित फ्लैट को कुर्क करने के लिए अस्थायी आदेश जारी किया. एजेंसी ने कहा कि उसी आदेश के तहत ब्रिटेन के समरसेट में एक कॉटेज और एक मकान तथा स्पेन के बार्सिलोना में एक टेनिस क्लब को कुर्क किया गया है.

उसने कहा कि एडवांटेज स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर चेन्नई के एक बैंक में रखी गई 90 लाख रुपये की सावधि जमा को भी कुर्क किया गया है. एजेंसी का कहना है कि संपत्तियां कार्ति और उनसे कथित रूप से जुड़ी कंपनी एडवांटेज स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर हैं. उन्होंने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों की कुल कीमत 54 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola