ईडी ने नीरव मोदी पर कसा शिकंजा, 637 करोड़ की संपत्ति जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2018 10:37 AM
नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीरव मोदी केस में 637 करोड़ रुपये की संपत्ति तथा बैंक एकाउंटों को जब्त किया है. ईडी ने सोमवार को कहा कि उसने दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में भगोड़े आभूषण कारोबारी नीरव मोदी की 637 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की है. […]
नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीरव मोदी केस में 637 करोड़ रुपये की संपत्ति तथा बैंक एकाउंटों को जब्त किया है. ईडी ने सोमवार को कहा कि उसने दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में भगोड़े आभूषण कारोबारी नीरव मोदी की 637 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की है. ये संपत्तियां भारत तथा चार अन्य देशों में स्थित हैं.
एजेंसी ने कहा कि जब्त की गयी संपत्तियां, आभूषण, फ्लैट और बैंक बैलेंस आदि भारत, ब्रिटेन और न्यूयॉर्क समेत अन्य जगहों में स्थित हैं. ऐसे बेहद कम मामले हैं जिनमें भारतीय एजेंसियों ने किसी आपराधिक जांच के सिलसिले में विदेश में संपत्तियां जब्त की हैं.
SBI के ATM से अब एक दिन में आप निकाल सकेंगे 20 हजार रुपये मात्र
ईडी ने कहा कि इन संपत्तियों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत जारी पांच विभिन्न आदेशों के तहत जब्त किया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईडी ने इसी मामले में एक अन्य आरोपी आदित्य नानावती के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है.
उल्लेखनीय है कि नीरव मोदी और उसका चाचा मेहुल चोकसी इस मामले में मुख्य आरोपी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










