रेवाड़ी गैंगरेप: आरोपियों में एक सेना का जवान भी, पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची राजस्थान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2018 2:48 PM
चंडीगढ़ : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधू ने शनिवार को बताया कि युवती से कथित रूप बलात्कार के तीन आरोपियों में से एक राजस्थान में पदस्थ सैन्यकर्मी है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भेजी गयी है. तीनों ने बस स्टॉप से 19 वर्षीय युवती का कथित रूप से अपहरण कर […]
चंडीगढ़ : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधू ने शनिवार को बताया कि युवती से कथित रूप बलात्कार के तीन आरोपियों में से एक राजस्थान में पदस्थ सैन्यकर्मी है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भेजी गयी है. तीनों ने बस स्टॉप से 19 वर्षीय युवती का कथित रूप से अपहरण कर लिया और बुधवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बलात्कार किया था.
उन्होंने बताया, ‘‘तीन आरोपियों में से एक सैन्यकर्मी है और पुलिस का दल उसे गिरफ्तार करने को राजस्थान गया है. मुझे विश्वास है कि उसे आज गिरफ्तार कर लिया जायेगा.’
उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. उन्हें पूरा विश्वास है कि वे भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे. संधू ने बताया कि पीड़िता को सभी आरोपी जानते थे. इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. शिकायत के अनुसार आरोपी कार में आये और युवती को अपहरण करके सूनसान स्थान पर ले गया जहां नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ बलात्कार किया.
रेवाड़ी गैंगरेप: SIT गठित, पीडिता के पास पहुंची SP भसीन, कहा- हो चुकी है मुख्य आरोपी की पहचान
बाद में आरोपी उसे कनीना में बस स्टॉप के नजदीक छोड़ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










