ePaper

बैठक में नहीं हुए शामिल, तो नक्सलियों ने ग्रामीणों को पेड़ से बांधकर पीटा

Updated at : 09 Sep 2018 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
बैठक में नहीं हुए शामिल, तो नक्सलियों ने ग्रामीणों को पेड़ से बांधकर पीटा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की बैठक में शामिल होने से इनकार करने पर 35 ग्रामीणों के साथ कथित रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है. दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुआकोंडा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत फुलपाड़ गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार को नक्सलियों […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की बैठक में शामिल होने से इनकार करने पर 35 ग्रामीणों के साथ कथित रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है. दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुआकोंडा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत फुलपाड़ गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार को नक्सलियों की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था.

उन्होंने कहा, ‘‘नक्सलियों ने उन्हें पेड़ से बांध दिया और उनके साथ मारपीट की जिसमें कम से कम 35 ग्रामीण घायल हो गये. इनमें से 10 गंभीर रूप से घायल हैं. उन्होंने बताया कि 16 लोगों को कुआकोंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य ग्रामीण जो नक्सलियों की मारपीट में घायल हुए हैं, उन्होंने इलाज कराने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें भय है कि पुलिस की मदद लेने पर नक्सली उन्हें दंड देंगे.” घटना के बाद पुलिस का एक दल तीन एंबुलेंस के साथ शुक्रवार सुबह फुलपाड़ पहुंचा. उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर लोगों के साथ मारपीट की यह घटना क्षेत्र में पहली बार हुई है और शायद अपने साथियों की गिरफ्तारी के कारण कुंठा में नक्सलियों ने इसे अंजाम दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola