ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटने से 2 व्यक्ति की डूबकर मौत, 26 लापता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 6:42 PM

विज्ञापन

गुवाहाटी : मोटरचालित देसी नौका के बुधवार को ब्रह्मपुत्र नदी में पलटने के कारण एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गयी जबकि 26 अन्य लापता हो गये. नौका पर 40 लोग सवार थे. कामरूप के उपायुक्त कमल कुमार वैश्य ने बताया कि 12 लोग तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गये. जबकि राज्य आपदा राहत बल […]

विज्ञापन

गुवाहाटी : मोटरचालित देसी नौका के बुधवार को ब्रह्मपुत्र नदी में पलटने के कारण एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गयी जबकि 26 अन्य लापता हो गये. नौका पर 40 लोग सवार थे. कामरूप के उपायुक्त कमल कुमार वैश्य ने बताया कि 12 लोग तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गये.

जबकि राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) और एनडीआरएफ कर्मियों को अब तक एक शव मिल चुका है. बचाव अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि हादसा तब हुआ जब नौका के इंजन में खराबी आ गई और यह दोपहर करीब दो बजे अश्वाकलांता मंदिर के तट के निकट एक चट्टान से टकरा गई.

नौका पर क्षमता से अधिक भार था. इस पर 18 मोटरसाइकिल भी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यात्रियों में कई महिलाएं और बच्चे भी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola