नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 11:08 AM
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना शहर से चार लोगों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कथित तौर पर दुष्कर्म के इरादे से कर लिया था. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. थाना प्रभारी प्रभाकर केंटुरा ने बताया कि यह घटना 27 अगस्त को हुई थी. बालिग के परिवार की ओर से दर्ज की गई शिकायत के […]
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना शहर से चार लोगों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कथित तौर पर दुष्कर्म के इरादे से कर लिया था. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. थाना प्रभारी प्रभाकर केंटुरा ने बताया कि यह घटना 27 अगस्त को हुई थी. बालिग के परिवार की ओर से दर्ज की गई शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने लड़की का अपहरण बुढ़ाना शहर से किया था और बाद में वे उसे हरियाणा ले गए. लड़की को 28 अगस्त को खोज लिया गया. ऐसा पता चला है कि लड़की के परिवार को 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों के बाद शामली जिले के बनत कस्बे में भेज दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










