ePaper

जानें, वह कौन भाजपा सांसद है जो बनाने जा रहा है अपनी पार्टी

Updated at : 01 Sep 2018 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, वह कौन भाजपा सांसद है जो बनाने जा रहा है अपनी पार्टी

चंडीगढ़ : कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद राज कुमार सैनी ने शुक्रवार को अपने नये राजनीतिक दल ‘लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी’ के गठन की घोषण की और कहा कि उनकी पार्टी अगला विधानसभा और लोक सभा चुनाव लड़ेगी. सैनी अपने जाट विरोधी रूख को लेकर जाने जाते हैं. उन्होंने कहा कि पानीपत में रविवार को एक जनसभा […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद राज कुमार सैनी ने शुक्रवार को अपने नये राजनीतिक दल ‘लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी’ के गठन की घोषण की और कहा कि उनकी पार्टी अगला विधानसभा और लोक सभा चुनाव लड़ेगी. सैनी अपने जाट विरोधी रूख को लेकर जाने जाते हैं.

उन्होंने कहा कि पानीपत में रविवार को एक जनसभा में पार्टी को औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा. खुद को एक प्रमुख ओबीसी नेता के तौर पर प्रचारित करने वाले सैनी ने कहा, ‘‘हम राजनीतिक प्रक्रिया में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं, जहां सामाज में हाशिए पर मौजूद लोगों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा.’

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पिछड़ा वर्ग ने भाजपा को यह सोच कर वोट दिया था कि वह उन लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी, लेकिन वह इन मुद्दों का हल करने में नाकाम रही. इसलिए उन्हें यह पार्टी बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola