ePaper

मायावती को फोर्ब्स ने आज ही के दिन दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में किया था शुमार

Updated at : 28 Aug 2018 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
मायावती को फोर्ब्स ने आज ही के दिन दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में किया था शुमार

नयी दिल्ली : साल के आठवें महीने का 28वां दिन उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को हमेशा याद रहने वाला है क्योंकि यही वह दिन है जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स’ ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया था. इतिहास में आज की तारीख में दर्ज […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : साल के आठवें महीने का 28वां दिन उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को हमेशा याद रहने वाला है क्योंकि यही वह दिन है जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स’ ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया था. इतिहास में आज की तारीख में दर्ज देश दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1600 : मुग़लों ने अहमदनगर पर कब्जा किया.

1845 : प्रसिद्ध पत्रिका साइंटीफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा.

1858 : उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म.

1896 : प्रसिद्ध उर्दू शायर फ़िराक़ गोरखपुरी का जन्‍म.

1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन.

1914 : पहला विश्‍व युद्ध शुरू.

1916 : प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की.

1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ.

1924 : जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ असफल विद्रोह में हजारों लोगों की मौत.

1956 : इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्‍जा जमाया.

1972 – साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीय करण बिल पारित.

1984 : सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

1986 : भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी.

1990 : ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया.

1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरिअर की शुरूआत की.

1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया.

1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद.

2008 : अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola