मेरा बेटा डूब नहीं सकता… मां की चीख से दहला गोरखपुर, रोहिणी नदी में नहाने गए 2 मासूम डूबे, 1 की लाश मिली

Edited by Satyendra Giri
Updated:
विज्ञापन

मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव (स्रोत- एएनआई न्यूज एजेंसी )

Gorakhpur:गोरखपुर में रोहिणी नदी में 2 मासूम के डूबने पर विक्की यादव के परिवार में मातम का माहौल है. मृतक सर्वेश की मां बिलखती हुई बोलीं मेरा लाल डूब नहीं सकता है.पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा है, जबकि प्रशासन शवों की तलाश में जुटा हुआ है.

विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माधोपुर बंधे के पास रोहिणी नदी में दो मासूम के डूबने से हड़कंप मच गया. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक मासूम की लाश की बरामद कर ली गई है और दूसरे की तलाश जारी है.

चार बच्चे रोहिणी नदी में गए थे नहाने

गोरखपुर नगर निगम के मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर तकरीब 2:30 बजे चार बच्चे नदी में नहाने आए थे. उनमें से दो बच्चे डरकर भाग गए, जबकि बाकी दो डूबने लगे. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और NDRF की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. NDRF की टीम और गोताखोर बचाव और तलाशी के काम में लगे हैं. एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी बच्ची, जिसके डूबने की आशंका है, उसकी तलाश अभी भी जारी है.

लापता बच्ची के शव की तलाश में जुटा प्रशासन

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि ​मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे पुलिस को बच्चों के डूबने की सूचनी प्राप्त हुई. उन्होंने कहा कि मामले को ​तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच गई. एसपी सिटी पाटिल ने बताया कि जांच में सामने आया कि चार बच्चों में से दो बच्चे सुरक्षित अपने घर पहुंचने में सफल रहे. जबकि दो बच्चों में से सर्वेश की शव मिल गया है और एक बच्ची पीहू की तलाश की जा रही है

सर्वेश की मां का रो-रोकर बुरा हाल, कहा- मेरा बेटा डूब नहीं सकता


मानिराम का रहना वाला सर्वेश यादव माधोपुर अपने ननिहाल विक्की यादव के घर आया हुआ था. सर्वेश यादव ( 11 वर्ष) की मौत सूचना मिलते ही उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, मां ने रोते हुए कहा कि मेरा बेटा डूब नहीं सकता, जबकि विक्की यादव की बेटी पीहू यादव (9 वर्ष ) के शव तलाश जारी है.इस घटना के बाद पूरे परिवार कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola