कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एआईसीसी में नौ नए सचिव नियुक्त किए

Updated at : 23 Aug 2018 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एआईसीसी में नौ नए सचिव नियुक्त किए

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर सहित नौ नए नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) में सचिव पद पर नियुक्त किया. इन नेताओं को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी सचिव भी बनाया गया है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के रायबरेली से विधायक अदिति सिंह को अखिल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर सहित नौ नए नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) में सचिव पद पर नियुक्त किया. इन नेताओं को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी सचिव भी बनाया गया है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के रायबरेली से विधायक अदिति सिंह को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में महासचिव नियुक्त किया गया है

एआईसीसी के नवनियुक्त सचिवों में शकील अहमद खान, राजेश धमानी, बी.पी. सिंह, मोहम्मद जावेद और शरत राउत भी शामिल हैं. खान को जम्मू-कश्मीर और धमानी को उत्तराखंड मामलों का प्रभारी सचिव बनाया गया है. जबकि सिंह, जावेद और राउत तीनों को पश्चिम बंगाल के लिए सचिव बनाया गया.

पिछड़ा वर्ग के नेता अल्पेश ठाकोर को बिहार जबकि चल्ला वामशी चंद रेड्डी और बी.एम. संदीप दोनों को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राहुल ने हिमाचल प्रदेश के रहने वाले दीपक राठौड़ और उत्तराखंड के राजपाल बिष्ट को मिजोरम के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है.
एआईसीसी के महासचिव (संगठन) अशोक गहलोत की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राय बरेली सदर (उत्तर प्रदेश) की विधायक अदिति सिंह को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव नियुक्त किया है.” पूर्व विधान पार्षद संजय दत्त को तमिलनाडु मामलों का प्रभारी सचिव बनाया गया है. पिछले साल के अंत में कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद से राहुल ने पार्टी में कई पदों पर युवाओं को नियुक्त कर अहम जिम्मेदारियां सौंपी है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola