ePaper

अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही भाजपा का यह नेता भी दुनिया छोड़ गया

Updated at : 17 Aug 2018 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही भाजपा का यह नेता भी दुनिया छोड़ गया

नयी दिल्ली. पूर्वी दिल्ली से पांच बार विधायक रहे साहब सिंह चौहान का गुरुवार को निधन हो गया. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और कैंसर से पीड़ित थे. वैशाली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 68 वर्ष के थे. चौहान उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार और घोंडा विधानसभा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली. पूर्वी दिल्ली से पांच बार विधायक रहे साहब सिंह चौहान का गुरुवार को निधन हो गया. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और कैंसर से पीड़ित थे. वैशाली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 68 वर्ष के थे.

चौहान उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार और घोंडा विधानसभा क्षेत्र से 1993 से 2013 के बीच 5 बार लगातार विधायक चुने गये. भाजपा के टिकट पर उन्होंने पहली बार 1993 में यमुना विहार से जीत हासिल की.

वह दो बार यमुना विहार सीट से और तीन बार घोंडा विधानसभा सीट से चुनाव जीते. 2013 तक वह लगातार जीत हासिल करते रहे.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूर्व विधायक साहब सिंह चौहान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. तिवारी ने कहा कि चुनावी राजनीति के अलावा संगठन के कार्यों में भी साहब सिंह चौहान ने अतुलनीय योगदान दिया और उनका आकस्मिक निधनभाजपा परिवार और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola