ePaper

VIDEO : राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

Updated at : 15 Aug 2018 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया और देशवासियों को बधाई दी. गांधी ने सुबह करीब 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया और बच्चों को मिठाइयां बांटीं. कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया और देशवासियों को बधाई दी. गांधी ने सुबह करीब 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया और बच्चों को मिठाइयां बांटीं.

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, संगठन महासचिव अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, सेवा दल के मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

इससे पहले गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘स्वतत्रंता दिवस के अवसर पर मेरी सभी भारतीयों को शुभकामनाएं. जब हम स्वतंत्रता दिवस बना रहे हैं तो हम उन सभी बहादुर पुरुषों एवं महिलाओं, स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं जिन्होंने हमारी आजादी के लिए बलिदान दिया.”

देश आज 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और देशवासी देशभक्ति की भावना में रंगे हुए हैं.

VIDEO

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola