भारत के संविधान की प्रति जलाने वाले संगठन के सदस्यों पर मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2018 9:56 AM
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान संविधान की एक प्रति जलाने और बीआर आंबेडकर के विरोध में नारे लगाने के आरोप में एक संगठन के कुछ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अखिल भारतीय भीम सेना के राष्ट्रीय प्रभारी अनिल तंवर ने संसद मार्ग पुलिस थाने में […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान संविधान की एक प्रति जलाने और बीआर आंबेडकर के विरोध में नारे लगाने के आरोप में एक संगठन के कुछ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
अखिल भारतीय भीम सेना के राष्ट्रीय प्रभारी अनिल तंवर ने संसद मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि यूथ फॉर इक्वालिटी के सदस्यों ने शुक्रवार को संविधान की एक प्रति जलायी. इन्होंने दलित नेता डॉ बीआर आंबेडकर के खिलाफ नारे लगाये.
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने घटना की एक वीडियो सीडी भी सौंपी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










