अज्ञात स्रोतों से क्षेत्रीय पार्टियों को एक साल में मिले 77 करोड़ रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2018 6:05 PM
नयी दिल्ली : देश की 29 क्षेत्रीय पार्टियों को 2016-17 के दौरान 347.74 करोड़ रुपये की आय हुई. इसमें से 77 करोड़ रुपये अज्ञात स्रोतों से आयी, जो कुल आय का 22 प्रतिशत है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की गुरुवारको जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, ज्ञात स्रोतों से प्राप्त चंदा 91.29 करोड़ रुपये रहा. […]
नयी दिल्ली : देश की 29 क्षेत्रीय पार्टियों को 2016-17 के दौरान 347.74 करोड़ रुपये की आय हुई. इसमें से 77 करोड़ रुपये अज्ञात स्रोतों से आयी, जो कुल आय का 22 प्रतिशत है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की गुरुवारको जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, ज्ञात स्रोतों से प्राप्त चंदा 91.29 करोड़ रुपये रहा. यह क्षेत्रीय दलों की कुल आय का 26.25 प्रतिशत बैठता है.
इसे भी पढ़ें : VIDEO : कयामत की वह सुबह : माइक्रो सेकेंड के भीतर धराशायी नागासाकी, जानें, बमबारी से जुड़ी खास बातें
इनके अलावा अन्य ज्ञात स्रोतों, जिनमें संपत्तियों की बिक्री, सदस्यता शुल्क, बैंकों से प्राप्त ब्याज, पुस्तकों आदि की बिक्री, पार्टी शुल्क आदि शामिल है, से 179.37 करोड़ रुपये यानी कुल आय का 51.58 प्रतिशत प्राप्त हुआ.
इसे भी पढ़ें: भीख मांगना अपराध नहीं, मौलिक अधिकार, दिल्ली हाइकोर्ट ने सरकार को लगायी फटकार
विश्लेषण के लिए शुरुआत में 37 क्षेत्रीय पार्टियां शामिल की गयीं. इनमें से महज 29 ने आयकर रिटर्न और योगदान रिपोर्ट दायर की. अज्ञात स्रोतों से प्राप्त कुल आय का 98.61 प्रतिशत यानी 76 करोड़ रुपये स्वैच्छिक योगदान के जरिये रहा. इन क्षेत्रीय दलों ने कूपनों की बिक्री से 65.60 लाख रुपये प्राप्त किये तथा उनकी अन्य आय 41.80 लाख रुपये रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










