ePaper

त्रिपुरा में भाजपा की सहयोगी पार्टी IPFT ने अलापा NRC में समीक्षा का राग

Updated at : 02 Aug 2018 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
त्रिपुरा में भाजपा की सहयोगी पार्टी IPFT ने अलापा NRC में समीक्षा का राग

अगरतला : त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी पार्टी इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने राज्य की आबादी की रक्षा के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की समीक्षा का मामला उठाया है. हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव पहले ही कह चुके हैं कि इसकी कोई जरूरत नहीं है. इसे भी पढ़ें : […]

विज्ञापन

अगरतला : त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी पार्टी इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने राज्य की आबादी की रक्षा के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की समीक्षा का मामला उठाया है. हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव पहले ही कह चुके हैं कि इसकी कोई जरूरत नहीं है.

इसे भी पढ़ें : एनआरसी मामला : 25 मार्च, 1971 के पहले से असम में रह रहे लोग ही भारतीय

राज्य के आदिवासी कल्याण मंत्री मेवार कुमार जमातिया ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की समीक्षा की उम्मीद है, क्योंकि असम और त्रिपुरा की आबादी की स्थिति कमोबेश एक समान है. जमातिया आईपीएफटी के महासचिव भी हैं. उन्होंने कहा कि हम राज्य में एनआरसी की समीक्षा की मांग कर चुके हैं.

उन्होंने कहा कि हमने 18 फरवरी के विधानसभा चुनाव के पहले गृह मंत्रालय को एक ज्ञापन भी सौंपा था. जनसांख्यिकीय संतुलन के मामले में असम और त्रिपुरा की स्थिति कमोबेश एक है. उन्होंने कहा कि आईपीएफटी अगरतला के निकट आदिवासियों की एक बड़ी रैली आयोजित करने की योजना बना रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola