तंबाकू को न कहें : मोदी

Published at :31 May 2014 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
तंबाकू को न कहें : मोदी

नयी दिल्ली: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों से कहा कि वे तंबाकू को ‘ना’ कहें और स्वस्थ भारत की आधारशिला रखें.मोदी ने ट्वीट किया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हमें प्रण करना चाहिए कि हम भारत में तंबाकू सेवन के जोखिम पर जागरुकता फैलायें और तंबाकू सेवन कम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों से कहा कि वे तंबाकू को ‘ना’ कहें और स्वस्थ भारत की आधारशिला रखें.मोदी ने ट्वीट किया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हमें प्रण करना चाहिए कि हम भारत में तंबाकू सेवन के जोखिम पर जागरुकता फैलायें और तंबाकू सेवन कम करने की दिशा में काम करें. उन्होंने कहा कि तंबाकू केवल उन्हीं लोगों को प्रभावित नहीं करता, जो इसका सेवन कर रहे हैं बल्कि सेवन करने वाले के आसपास के लोगों पर भी असर डालता है. तंबाकू को ‘‘ना’’ कहकर, हमें स्वस्थ भारत की आधारशिला रखनी चाहिए.

तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय के हाल के एक बयान में कहा गया कि भारत में तंबाकू से होने वाली बीमारियों पर 2011 में 1, 04, 500 करोड रुपये की आर्थिक लागत आयी. ये आंकडा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा 2011 में स्वास्थ्य पर खर्च की गयी राशि से अधिक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola