#NRCAssam के फाइनल मसौदे में जिनका नाम नहीं, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाये : सुप्रीम कोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2018 3:45 PM
नयी दिल्ली : NRC मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि असम की राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) में जिन लोगों के नाम नहीं हैं उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाये क्योंकि अभी यह सिर्फ मसौदा ही है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को 16 अगस्त से पहले मानक संचालन प्रक्रिया मंजूरी के लिए […]
नयी दिल्ली : NRC मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि असम की राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) में जिन लोगों के नाम नहीं हैं उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाये क्योंकि अभी यह सिर्फ मसौदा ही है.
#NRCAssam जानें क्या है National Register of Citizens, आखिर क्यों हो रहा है डाटा अपडेट?
गौरतलब है कि कल एनआरसी का अंतिम मसौदा जारी किया गया है, जिसमें 40 लाख लोगों का नाम इस मसौदे में शामिल नहीं किया गया है. इसके बाद से राजनीति शुरू हो गयी है. ममता बनर्जी ने एनआरसी का विरोध किया है और इसमें संशोधन लाने के लिए एक विधेयक की मांग कर रही हैं और आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने वाले हैं.
हालांकि गृहमंत्री ने कल कहा था कि इस मामले को लेकर किसी को डरने की जरूरत नहीं है, जो देश के नागरिक हैं वे दस्तावेज देकर आवेदन कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










