मॉब लिंचिंग के मामले में मौत की सजा का प्रस्ताव पेश करेगी केंद्र सरकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2018 9:31 AM

विज्ञापन

यवतमाल : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार पीट पीट के हत्या (मॉब लिंचिंग) करने के जुर्म में मौत की सजा का प्रस्ताव वाला एक विधेयक शीघ्र पेश करेगी. मॉब लिंचिंग केस: बनेगा नया ऐप, अब रंग बतायेंगे मैसेज असली है या फेक अहीर ने नाथजोगी समुदाय के […]

विज्ञापन

यवतमाल : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार पीट पीट के हत्या (मॉब लिंचिंग) करने के जुर्म में मौत की सजा का प्रस्ताव वाला एक विधेयक शीघ्र पेश करेगी.

मॉब लिंचिंग केस: बनेगा नया ऐप, अब रंग बतायेंगे मैसेज असली है या फेक

अहीर ने नाथजोगी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि लिंचिंग एक बर्बर अपराध है और कोई भी सभ्य समाज इसे स्वीकार नहीं कर सकता. केंद्र सरकार पीट पीट कर हत्या करने के मामले में मौत की सजा का प्रस्ताव वाला विधेयक शीघ्र पेश करेगी.

आगे मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दोषी को मौत की सजा की मांग करने वाले विधेयक के ही समान होगा. मंत्री का यह बयान देश में गौ तस्करी तथा बच्चा चोर होने की अफवाह के बाद भीड़ द्वारा पीट पीट कर हत्या किए जाने की घटनाओं की पृष्ठभूमि में आया है.

रामगढ़ Mob Lynching के दोषी सिकंदर राम को मारा करंट, हो गयी मौत

यहां चर्चा कर दें कि इस माह की शुरूआत में सोलापुर जिले के घुमंतू नाथजोगी समुदाय के पांच सदस्यों के बच्चा चोर होने की अफवाह फैलने पर भीड़ ने धुले जिले में पीट पीट पर हत्या कर दी थी. अहीर ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र तथा महाराष्ट्र सरकार ने घटना को गंभीरता से लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola