90 मीनट में दिल्ली से आगरा की दूरी होगी तय

नयी दिल्ली:रेलवे ने दिल्ली-आगरा मार्ग पर इसी साल के आखिर तक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने पर विचार किया. जिससे साल के अंत तक इस पर हाई स्पीड ट्रेन चल सके और दिल्ली से आगरा की दूरी 90 मिनट में पूरी की जा सके. सूत्रों के अनुसार हाई स्पीड ट्रेनों को प्रधानमंत्री की प्रयॉरिटी लिस्ट में देख […]
नयी दिल्ली:रेलवे ने दिल्ली-आगरा मार्ग पर इसी साल के आखिर तक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने पर विचार किया. जिससे साल के अंत तक इस पर हाई स्पीड ट्रेन चल सके और दिल्ली से आगरा की दूरी 90 मिनट में पूरी की जा सके. सूत्रों के अनुसार हाई स्पीड ट्रेनों को प्रधानमंत्री की प्रयॉरिटी लिस्ट में देख रेलवे ने दिल्ली-आगरा रूट में इसी साल के आखिर तक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने पर विचार किया.
रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, हम इस रूट को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार लायक बना कर नवंबर तक इस पर रेलवे कमिश्नर का इंस्पेक्शन कराने की कोशिश कर रहे हैं. इसकी अध्यक्षता कर रहे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणोंद्र कुमार ने कहा कि काम तेजी से चल रहा है और प्रगति संतोषजनक है. फिलहाल 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलनेवाली भोपाल शताब्दी इस दूरी को पूरा करने में 126 मिनट लेती है. रेलवे की योजना मुंबई से अहमदाबाद के बीच 350 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से चलनेवाली बुलेट ट्रेन चलाने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




