व्यक्ति की निजता सर्वोपरि है, उसे प्रभावित ना किया जाये : चीफ जस्टिस

नयी दिल्ली : प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने आज कहा कि किसी व्यक्ति की निजता सर्वोपरि है और उसे प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए. न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि निजता एक संवैधानिक अवधारणा है. उन्होंने यहां एम सी सेतलवाड़ स्मृति व्याख्यान देते हुए कहा , ‘ मेरा घर […]
नयी दिल्ली : प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने आज कहा कि किसी व्यक्ति की निजता सर्वोपरि है और उसे प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए. न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि निजता एक संवैधानिक अवधारणा है.
उन्होंने यहां एम सी सेतलवाड़ स्मृति व्याख्यान देते हुए कहा , ‘ मेरा घर मेरे किले जैसा है , आप वहां मुझे कैसे परेशान कर सकते हैं ? अगर आप वकील हैं तब भी आपको मुझसे मिलने के लिए समय लेना होगा. मेरा समय मेरा समय है , मेरी जिंदगी मेरी जिंदगी है. मेरी निजता मेरे लिए सर्वोपरि है. ‘
गौरतलब है कि कोर्ट ने भी राष्ट्रीय हित के मामलों को छोड़कर निजता के अधिकार को सर्वोपरि माना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




