ePaper

जोधपुर में छात्रा के साथ गैंगरेप, झांसी में यौनशोषण का वीडियो वायरल

Updated at : 24 Jul 2018 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
जोधपुर में छात्रा के साथ गैंगरेप, झांसी में यौनशोषण का वीडियो वायरल

नयी दिल्ली : एक ओर तो देश में महिलाओं को सुरक्षा देने के नाम पर सड़क से संसद तक आवाज बुलंद की जा रही हैं और दूसरी ओर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं, आज भी संसद में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठा और बिहार के मुजफ्फरपुर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एक ओर तो देश में महिलाओं को सुरक्षा देने के नाम पर सड़क से संसद तक आवाज बुलंद की जा रही हैं और दूसरी ओर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं, आज भी संसद में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठा और बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बालिका गृह में जो कुछ हुआ उसे राष्ट्रीय शर्म का विषय बताया गया. लेकिन आज फिर राजस्थान के जोधपुर और उत्तर प्रदेश के झांसी में गैंगरेप की घटनाएं हुईं और नाबालिग लड़की का वीडियो में वायरल कर दिया गया है.

जोधपुर में एक छात्रा का अपहरण कर पांच लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया. यह घटना भोपालगढ़ में 21 जुलाई को घटी. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो गयी है. अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

वहीं झांसी में एक 16 साल की लड़की के यौन शोषण की खबर सामने आयी है. तीन लोगों ने उसके साथ बदतमीजी की और उसका वीडियो वायरल कर दिया. पुलिस ने बताया कि मामला 12 जुलाई का है. आरोपी तीन लोगों में से एक दो गिरफ्तार कर लिया गया है, दो अन्य की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola