जीएसटी राहत पर कांग्रेस नेता चिदंबरम का तंज, ''''चुनाव अच्छे हैं''''

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने करीब 100 उत्पादों पर जीएसटी की दर में कमी किये जाने को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि बार – बार चुनाव होना लोगों के लिए अच्छा है. चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि वर्तमान जीएसटी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है और […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने करीब 100 उत्पादों पर जीएसटी की दर में कमी किये जाने को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि बार – बार चुनाव होना लोगों के लिए अच्छा है.
चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि वर्तमान जीएसटी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है और सरकार को तत्काल अधिसूचित करना चाहिए कि जीएसटी की तीन दरें होंगी. उन्होंने कहा , ‘‘ जब चुनाव नजदीक होते हैं तो सरकार दर में कटौती करती है. मुझे लगता है कि बार – बार चुनाव होना लोगों के लिए अच्छा है.”
गौर हो कि जीएसटी परिषद ने शनिवार को अपनी 28 वीं बैठक में 88 उत्पादों पर जीएसटी की दर में कटौती को मंजूरी प्रदान की.
The present GST is still 'unreformed'. Government must notify three rates immediately and signal its intention to move to a single rate in the medium term. That will be true GST.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) July 22, 2018
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




