आज का इतिहास : भारत के राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा ने अंगीकार किया

नयी दिल्ली : भारत के स्वतंत्रता के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख का एक खास महत्व है. यह दिन देश के राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ा है. वह 22 जुलाई का दिन था, जब संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया था. देश-दुनिया के इतिहास में 22 जुलाई […]
नयी दिल्ली : भारत के स्वतंत्रता के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख का एक खास महत्व है. यह दिन देश के राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ा है. वह 22 जुलाई का दिन था, जब संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया था. देश-दुनिया के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :
1731 : स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किये.
1918 : भारत के पहले कुशल पायलट इंद्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ लड़ाई में मारे गये.
1947 : भारत का राष्ट्रीय ध्वज संविधान सभा द्वारा अंगीकार किया गया.
1969 : सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया.
1981 : भारत के पहले भू-स्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना शुरू किया.
1988 : अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने रक्षा मंत्रालय पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के लिए शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली.
1999 : अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू.
2001 : शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन संपन्न.
2003 : इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गये.
2012 : प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




