ePaper

राहुल पर गिरिराज सिंह का तंज : भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए

Updated at : 20 Jul 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल पर गिरिराज सिंह का तंज : भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए

नयी दिल्ली : संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर ट्वीट के जरिये तंज कसा. सुबह-सुबह गिरिराज ने ट्विटर पर लिखा, ‘भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए. राहुल गांधी संसद में बोलेंगे, तो भूकंप आयेगा. भूकंप से उनका खुद का कैंप […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर ट्वीट के जरिये तंज कसा. सुबह-सुबह गिरिराज ने ट्विटर पर लिखा, ‘भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए. राहुल गांधी संसद में बोलेंगे, तो भूकंप आयेगा. भूकंप से उनका खुद का कैंप धराशायी होगा और कमल पहले से बड़ा खिलेगा.’

इससे पहले उन्होंने गुरुवार की रात को ट्वीट कर लिखा था, ‘कल राहुल गांधी संसद में बोलेंगे. भूकंप आयेगा. भूकंप से उनका खुद का कैंप धराशायी होगा. कमल पहले से बड़ा खिलेगा. कल के बाद विपक्ष के ताश के महल का एक-एक पत्ता बिखर जायेगा. कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए फिर से देश को गुमराह करेगी. हिंदू और हिंदुस्तान को बदनाम करेगी.’

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट में खड़े होने से डरते हैं. राहुल ने कहा था कि उन्हें संसद में सिर्फ 15 मिनट भाषण देने का मौका मिल जाये, तो प्रधानमंत्री सामने खड़े नहीं हो पायेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि प्रधानमंत्री पूरे देश-दुनिया का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन संसद में बोलने से डरते हैं. उनके इसी बयान को लेकर अब भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने उन पर निशाना साधा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola