स्वामी अग्निवेश की पिटाई को लेकर राहुल ने साधा भाजपा पर निशाना

Updated at : 18 Jul 2018 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
स्वामी अग्निवेश की पिटाई को लेकर राहुल ने साधा भाजपा पर निशाना

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले को लेकर बुधवार को इशारों-इशारों में भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी वर्चस्व बनाये रखने के लिए घृणा और भय का सहारा लेती है. गांधी ने ट्विटर पर इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए स्वामी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले को लेकर बुधवार को इशारों-इशारों में भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी वर्चस्व बनाये रखने के लिए घृणा और भय का सहारा लेती है.

गांधी ने ट्विटर पर इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए स्वामी अग्निवेश की पिटाई की खबर वाला एक वीडियो भी शेयर किया है. परोक्ष रूप से भाजपा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ”मैं सबसे ताकतवर के सामने झुकती हूं. किसी व्यक्ति की शक्ति ही मेरे लिए सबकुछ है. मैं अपना सत्तावादी वर्चस्व बनाये रखने के लिए घृणा और भय का इस्तेमाल करती हूं. मेरी कोशिश सबसे कमजोर व्यक्ति को कुचलने की होती है. मैं व्यक्तियों को उपयोगिता के आधार पर महत्व देती हूँ. बताओ कि मैं कौन हूं?"

पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट मामले में CM रघुवर ने दिये जांच के आदेश

गौरतलब है कि मंगलवार को झारखंड में कुछ लोगों ने स्वामी अग्निवेश की पिटाई की थी. आरोप है कि इस घटना में शामिल लोगों का ताल्लुक भाजपा से है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola