जम्मू-कश्मीर : सियार बाबा जलप्रपात पर चट्टान गिरने से 4 की मौत, 25 जख्मी

Updated at : 15 Jul 2018 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर : सियार बाबा जलप्रपात पर चट्टान गिरने से 4 की मौत, 25 जख्मी

जम्मू : जम्मू – कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को सियार बाबा जलप्रपात पर बड़ा हादसा हुआ. जलप्रपात पर चट्टान गिरने से यहां स्नान कर रहे चार लोगों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हो गए. रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ताहिर सजाद भट ने बताया कि घटना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू – कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को सियार बाबा जलप्रपात पर बड़ा हादसा हुआ. जलप्रपात पर चट्टान गिरने से यहां स्नान कर रहे चार लोगों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हो गए.

रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ताहिर सजाद भट ने बताया कि घटना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई. उत्तर भारत के बड़े जल प्रपातों में से एक सिआर बाबा जलप्रपात छुट्टी मनाने वाले के बीच काफी लोकप्रिय है.

भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक पहाड़ी से टूटी एक चट्टान जलप्रपात पर गिरी. इससे चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 25 लोग जख्मी हो गए.

अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि चट्टान के साथ आए मलबे के नीचे ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है. रियासी शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जलप्रपात सियार बाबा चिनाब नदी पर स्थित है. सौ फुट से अधिक ऊंचाई से गिर रहे पानी का विहंगम दृश्य काफी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola