छत्तीसगढ़ : नक्सली हमले में 2 बीएसएफ जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2018 9:41 AM

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गये जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने तलाशी अभियान पर निकले जवानों पर फायरिंग कर दी. नक्सलियों के द्वारा की गयी फायरिंग में जवानों की जान चली गयी. शहीद जवान […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गये जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने तलाशी अभियान पर निकले जवानों पर फायरिंग कर दी. नक्सलियों के द्वारा की गयी फायरिंग में जवानों की जान चली गयी.

शहीद जवान बीएसएफ की 175वीं बटालियन के थे. हमले के बाद घायल जवान को रायपुर लाने के लिए एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर को बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा. जख्मी जवान की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

घटना रविवार तड़के करीब 3.45 बजे की बतायी जा रही है. जहां नक्सलियों ने हमला किया वह इलाका प्रतापपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola