ePaper

थरूर के बयान को कांग्रेस ने किया खारिज कहा- भारत कभी नहीं बन सकता पाकिस्तान

Updated at : 12 Jul 2018 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
थरूर के बयान को कांग्रेस ने किया खारिज कहा- भारत कभी नहीं बन सकता पाकिस्तान

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने अपने नेता शशि थरूर के उस बयान को गुरुवार को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि वर्ष 2019 में नरेंद्र मोदी के फिर से चुनाव जीतने पर भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा. पार्टी ने यह भी कहा कि भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने अपने नेता शशि थरूर के उस बयान को गुरुवार को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि वर्ष 2019 में नरेंद्र मोदी के फिर से चुनाव जीतने पर भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा. पार्टी ने यह भी कहा कि भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि यह देश कभी पाकिस्तान नहीं बन सकता.

थरूर के ‘हिंदू पाकिस्तान’ बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, सात पीढ़ी देना होगा जवाब

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने संवाददाताओं से कहा कि भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि सरकारें आती जाती रहें, लेकिन यह देश कभी पाकिस्तान नहीं बन सकता. भारत एक बहुभाषी और बहुधर्मी देश है.” उन्होंने कहा, कि मैं इस मंच से कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता से आग्रह करूंगा कि वे इस बात का ध्यान रखें कि किस तरह के बयान देने हैं.”

#HinduPakistan ‘हिंदू पाकिस्तान’ पर विवाद खत्म करने का थरूर ने भाजपा को बताया ‘फार्मूला’

शेरगिल ने कहा, कि चाहे भाजपा अपने नेताओं के विवादित बयानों पर चुप्पी साध ले, चाहे भाजपा आईएसआई को भारत बुलाए, चाहे भाजपा जम्मू-कश्मीर के चुनाव के लिए पाकिस्तान का शुक्रिया अदा करे, चाहे भाजपा के मंत्री अपराधियों को हार पहनाकर इस देश के संविधान को हरा दे, लेकिन हमें बोलने में सावधानी बरतनी चाहिए.”

खबरों के मुताबिक, थरूर ने तिरुवनंतपुरम में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर 2019 में जीतती है, तो वह नया संविधान लिखेगी, जिससे यह देश पाकिस्तान बनने की राह पर अग्रसर होगा जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola