ePaper

मिसाल : ट्रैफिक रूल तोड़ने पर केरल के राज्यपाल ने भरा जुर्माना

Updated at : 05 Jul 2018 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
मिसाल : ट्रैफिक रूल तोड़ने पर केरल के राज्यपाल ने भरा जुर्माना

तिरुवनंतपुरम : केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम ने एक उदाहरण पेश करते हुये अपने कार्यालय से दो महीने पहले उनके सरकारी वाहन द्वारा रफ्तार सीमा का उल्लंघन करने के मामले में लगे जुर्माने की राशि का भुगतान करने के लिए कहा है. राज भवन के अधिकारी ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश सदाशिवम […]

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम : केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम ने एक उदाहरण पेश करते हुये अपने कार्यालय से दो महीने पहले उनके सरकारी वाहन द्वारा रफ्तार सीमा का उल्लंघन करने के मामले में लगे जुर्माने की राशि का भुगतान करने के लिए कहा है.

राज भवन के अधिकारी ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश सदाशिवम उस गाड़ी, मर्सिडीज बेंज में सवार नहीं थे इसके बावजूद उन्होंने जुर्माना भरने का आदेश दिया. राज भवन के सूत्रों के मुताबिक, उस गाड़ी को सात अप्रैल को यहां के एक व्यस्त क्षेत्र के वेल्लायंबलम – कोदियार मार्ग पर निर्धारित गति सीमा से अधिक पर चलते हुये पाया गया था.

कार द्वारा किये गये गति सीमा के उल्लंघन को सड़क पर लगे गति नियंत्रण की पहचान करने वाले कैमरे ने पकड़ा. मोटर वाहन विभाग ने हाल ही में राज भवन को चालान भेजा था. बिना किसी संकोच के, राज्यपाल ने अपने दफ्तर के कर्मियों को नियम का पालन करते हुये एमवीडी को जल्द जुर्माने की राशि 400 रुपये भेजने के लिए कहा है.

राज भवन के एक अधिकारी ने बताया , राज्यपाल उस गाड़ी में सवार नहीं थे जब कार ने नियम का उल्लंघन किया. यह घटना उस समय हुई जब कार को ईंधन भरने के लिए ले जाया जा रहा था. राज्यपाल के सचिव ने जुर्माने की राशि का भुगतान कर दिया.

राज्यपाल के इस कदम को सकारात्मक पहल बताते हुये राज्य के परिवहन आयुक्त के पद्मकुमार ने कहा कि इससे राज्य के लोगों को नियम पालन करने की प्रेरणा मिलेगी.

इसे भी पढ़ें…

ट्रंप की आव्रजन नीति के विरोध में ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी ‘ पर चढ़ी महिला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola