खेल मंत्रालय को महत्वपूर्ण बनाना चाहता हूं:सोनोवाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2014 2:47 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नये खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल अपने मंत्रलय को महत्वपूर्ण बनाना चाहते हैं और अपने कर्तव्यों को निभाने के लिये वह विशेषज्ञों और देश की खेल हस्तियों से सलाह लेंगे.सोनोवाल ने आज कार्यभार संभाला और उनके शास्त्री भवन कार्यालय में मंत्रालय के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. वह मीडिया से सवाल लेते हुए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नये खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल अपने मंत्रलय को महत्वपूर्ण बनाना चाहते हैं और अपने कर्तव्यों को निभाने के लिये वह विशेषज्ञों और देश की खेल हस्तियों से सलाह लेंगे.सोनोवाल ने आज कार्यभार संभाला और उनके शास्त्री भवन कार्यालय में मंत्रालय के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. वह मीडिया से सवाल लेते हुए काफी सतर्क थे. असम में लखीमपुर क्षेत्र से लोकसभा सांसद सोनोवाल ने प्रभार संभालने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘आज मेरा पहला दिन है. मुझे आपके :मीडिया: सहयोग की जरुरत होगी और इस मंत्रालय को महत्वपूर्ण बनाने के लिये सबका सहयोग चाहता हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि हमारे देश से काफी खिलाडी सामने आयें. ’’

उनकी प्राथमिकता के बारे में पूछने पर 51 वर्षीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं भविष्य की योजना और काम पर किसी और दिन विस्तार से बात करुंगा. मैं देश के खेल विशेषज्ञों और खेल हस्तियों से चर्चा करुंगा ताकि मैं अपना काम और जिम्मेदारियां प्रभावी ढंग से निभा सकूं.’’सोनोवाल से पूछा गया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नरेंद्र मोदी के नये प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में आने से क्या दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध नये सिरे से शुरु होने की कोई उम्मीद है तो उन्होंने संक्षिप्त बयान देते हुए कहा, ‘‘हमारी दिलचस्पी हमेशा अपने पडोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाने में रहती है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola