मेजर हांडा ने शैलजा को मौत के घाट उतारने के बाद महिला मित्र को किया कॉल, कहा- काम तमाम कर दिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2018 8:56 AM
नयी दिल्ली : दिल्ली में सेना के मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो शैलजा को मौत के घाट उतारने के बाद मेजर निखिल हांडा ने अपनी एक महिला मित्र को कॉल किया और कहा कि शैलजा का काम […]
नयी दिल्ली : दिल्ली में सेना के मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो शैलजा को मौत के घाट उतारने के बाद मेजर निखिल हांडा ने अपनी एक महिला मित्र को कॉल किया और कहा कि शैलजा का काम तमाम हो चुका है. शैलजा की हत्या के संबंध में मेजर ने अपनी एक और महिला मित्र को बतायी थी जो की पटेल नगर इलाके में रहती है. पुलिस ने इस महिला मित्र से पूछताछ किया है.
एकतरफा प्यार में गयी मेजर की पत्नी की जान : जबरन शादी करना चाहता था मेजर निखिल, पढ़ें पूरी कहानी
हांडा के पास शैलजा का फोन रह गया था जिसे उसने बाद में साकेत अपने घर के पास एक फेंक दिया था और फोन को पूरी तरह तोड़ दिया था. इस फोन को पुलिस ने बरामद कर चुकी है. हौंडा सिटी कार से हांडा के फिंगर प्रिंट भी FSL ने लिये है. वही शेलेजा के बाल भी बरामद किये है. यहां चर्चा कर दें कि हांडा शैलजा के एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन शैलजा ने शादी से इनकार कर दिया. शैलजा का एक बेटा भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










