Railway: पौराणिक सोच के आधार पर हो रहा है बक्सर स्टेशन का पुनर्निर्माण

बक्सर के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को देखते हुए बक्सर स्टेशन का नाम विश्वामित्र के नाम पर करने का मामला संसद में भाजपा सांसद भीम सिंह ने उठाया.
Railway: बिहार के बक्सर का पौराणिक महत्व है. भगवान राम से लेकर ऋषि विश्वामित्र ने बक्सर की पवित्र भूमि पर राक्षसों के खिलाफ अभियान चलाया था. बक्सर में ही श्री राम ने ताड़का वध किया गया. ऐसे में बक्सर के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को देखते हुए बक्सर स्टेशन का नाम विश्वामित्र के नाम पर करने का मामला शुक्रवार को भाजपा सांसद भीम सिंह ने उठाया.
इस सवाल के जवाब देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बक्सर का पौराणिक महत्व है. रामायण सर्किट के तहत आने वाले स्थानों पर लोगों को ले जाने के लिए भारत गौरव ट्रेन चलाने का काम किया. इस ट्रेन से जितने भी यात्री बक्सर गए, उनके अनुभव काफी अच्छे रहे हैं.
रेलवे के कई प्रोजेक्ट पर चल रहे हैं काम
स्थान के महत्व को देखते हुए बक्सर स्टेशन का पुनर्निर्माण पौराणिक सोच के आधार पर किया जा रहा है. रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए बजट काफी बढ़ाने का काम किया है. वर्ष 2014 की तुलना में बिहार में रेलवे का बजट मौजूदा समय में काफी बढ़ गया है और इसके कारण राज्य में रेलवे के कई प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




