ePaper

वाजपेयी का हाल जानने बिना सुरक्षा के अचानक एम्स पहुंचे PM MODI

Updated at : 25 Jun 2018 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
वाजपेयी का हाल जानने बिना सुरक्षा के अचानक एम्स पहुंचे PM MODI

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत का जायजा लेने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे. एम्स के एक सूत्र के मुताबिक मोदी रात करीब नौ बजे अस्पताल पहुंचे और 15-20 मिनट तक यहां रूके रहे. हालांकि वाजपेयी के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में अस्पताल की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत का जायजा लेने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे. एम्स के एक सूत्र के मुताबिक मोदी रात करीब नौ बजे अस्पताल पहुंचे और 15-20 मिनट तक यहां रूके रहे. हालांकि वाजपेयी के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में अस्पताल की ओर से कोई ताजा बयान जारी नहीं किया गया है.

पिछले हफ्ते सूत्रों ने कहा था कि उनकी हालत में कुछ सुधार हो रहा है जबकि वह अब भी कार्डियो थोरेसिक सेंटर के गहन चिकित्सा कक्ष में हैं. आपको बता दें कि किडनी में संक्रमण , छाती में संकुलन और पेशाब कम होने के चलते 93 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री तथा भाजपा नेता को 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

बिना सुरक्षा और प्रोटोकॉल के ही एम्स पहुंचे
पीएम मोदी बिना सुरक्षा और प्रोटोकॉल के ही बीती रात एम्स पहुंचे. सूत्रों के अनुसार, एम्स प्रशासन को भी इसकी जानकारी तभी हुई जब प्रधानमंत्री वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने बिना सिक्योरिटी और बिना रूट के अपने घर सात लोक कल्याण मार्ग से एम्स तक का सफर तय किया. वे सात लोक कल्याण मार्ग से एम्स तक ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए यानी लाल बत्ती पर रुकते हुए पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola