रिटायर हो रहे हैं जस्टिस चेलमेश्वर क्या परंपरा का पालन करते हुए आज चीफ जस्टिस के साथ मंच साझा करेंगे?
नयी दिल्ली : क्या न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर आज प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के साथ मंच साझा करेंगे. इसको लेकर अब भी रहस्य बना हुआ है. हालांकि , शीर्ष अदालत आज जिन मामलों पर सुनवाई करने वाली है उसमें चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ में उनके नाम का उल्लेख है. हालांकि , पुष्टि के लिए […]
नयी दिल्ली : क्या न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर आज प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के साथ मंच साझा करेंगे. इसको लेकर अब भी रहस्य बना हुआ है. हालांकि , शीर्ष अदालत आज जिन मामलों पर सुनवाई करने वाली है उसमें चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ में उनके नाम का उल्लेख है. हालांकि , पुष्टि के लिए न्यायमूर्ति चेलमेश्वर के कार्यालय से संपर्क नहीं हो सका. सुप्रीम कोर्ट में यह परिपाटी है कि अगर कोई न्यायाधीश सेवानिवृत्त होता है तो अपने अंतिम कामकाजी दिन में वह अदालत संख्या 1 में प्रधान न्यायाधीश के साथ मंच साझा करता है.
विधिक गलियारे में इस सवाल को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या न्यायमूर्ति चेलमेश्वर सुप्रीम कोर्ट में अपने अंतिम सामान्य कामकाजी दिन में प्रधान न्यायाधीश के साथ बैठेंगे. सुप्रीम कोर्ट में 19 मई से ग्रीष्मावकाश हो रहा है. न्यायमूर्ति चेलमेश्वर समेत शीर्ष अदालत के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों ने 12 जनवरी को संवाददाता सम्मेलन करके प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ एक तरह से बगावत कर दी थी. न्यायमूर्ति चेलमेश्वर 22 जून को सेवानिवृत्त होंगे. उस दौरान शीर्ष अदालत में छुट्टी रहेगी.
न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने अपने सम्मान में आयोजित होने वाले विदाई कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के निमंत्रण को ठुकरा दिया है. इस बीच , न्यायमूर्ति चेलमेश्वर को कल उनके न्यायिक नजरिये के लिए शीर्ष वकीलों से प्रशंसा मिली. पूर्व विधि मंत्री शांति भूषण ने तो उनकी तुलना न्यायमूर्ति एच आर खन्ना से की. न्यायमूर्ति खन्ना आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों के निलंबन को बरकरार रखने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले में असहमति जताने वाले एकमात्र न्यायाधीश थे.
शांति भूषण और दुष्यंत दवे की टिप्पणी अदालत में गर्मी की छुट्टी से एक दिन पहले आयी. भूषण ने कहा , ‘ वह ( न्यायमूर्ति एच आर खन्ना ) अदालत संख्या दो में बैठते थे और लोग हमेशा उनके बारे में बात करते हैं. उनकी यहां तस्वीर है. मुझे भरोसा है कि आप भी यहां शीघ्र होंगे.’ भूषण की राय से दुष्यंत दवे ने भी सहमति जताई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










