पेट्रोल, डीजल के दाम में चार रुपये की वृद्धि जल्द, बढ़ोतरी के पीछे दिये ये तर्क
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द चार रुपये लीटर का इजाफा हो सकता है. कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां कर्नाटक चुनाव से पहले के मार्जिन की ओर लौटना चाहती हैं, तो उन्हें कीमतें चार रुपये लीटर तक की बढ़ानी होंगी. इंडियन आॅयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द चार रुपये लीटर का इजाफा हो सकता है. कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां कर्नाटक चुनाव से पहले के मार्जिन की ओर लौटना चाहती हैं, तो उन्हें कीमतें चार रुपये लीटर तक की बढ़ानी होंगी.
इंडियन आॅयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने सोमवार को 19 दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये थे. उसके बाद से पेट्रोल के दाम 69 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुके हैं. इसमें से 22 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि गुरुवार को की गयी है. वहीं, डीजल कीमतों में 86 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी है.
कीमत में बढ़ोतरी के पीछे तर्क
रिपोर्ट में कहा गया है कि हमारी गणना के अनुसार तेल विपणन कंपनियों को डीजल के दाम में 3.5 से 4 रुपये लीटर और पेट्रोल में 4 से 4.55 रुपये लीटर की वृद्धि करनी होगी, तभी वे 2.7 रुपये लीटर का सकल विपणन मार्जिन हासिल कर पायेंगी. इस बढ़ोतरी का अनुमान रुपये डॉलर की विनिमय दर स्थिर रहने के अनुमान पर आधारित है.
पिछले सप्ताह आइसीआइसीआइ सिक्योरिटीज ने कहा था कि वाहन ईंधन का शुद्ध विपणन मार्जिन 31 पैसे प्रति लीटर के निचले स्तर पर है, क्योंकि 24 अप्रैल के बाद कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










