ePaper

मोदी सरकार को लेकर क्या सोचते हैं आम लोग, सर्वे में हुआ खुलासा कितनी लोकप्रिय है मोदी सरकार

Updated at : 14 May 2018 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार को लेकर क्या सोचते हैं आम लोग, सर्वे में हुआ खुलासा कितनी लोकप्रिय है मोदी सरकार

नयी दिल्ली : मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं. इन चार सालों के काम पर केंद्र सरकार कई दावे करती है. जनता के बीच सरकार की योजनाओं और दावों का कितना असर हो रहा है. क्या जनता मानती है कि केंद्र सरकार ने इन चार सालों में काम किया है. जनता केंद्र […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं. इन चार सालों के काम पर केंद्र सरकार कई दावे करती है. जनता के बीच सरकार की योजनाओं और दावों का कितना असर हो रहा है. क्या जनता मानती है कि केंद्र सरकार ने इन चार सालों में काम किया है. जनता केंद्र सरकार पर कितना भरोसा करती है. कितने लोग मानते हैं कि सरकार की योजना आम लोगों तक पहुंच रही है. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर किये गये सर्वेक्षण के अनुसार जानिये मोदी सरकार को लेकर क्या सोचते हैं आम लोग ?.

इस सर्वे में 56 फीसद लोगों ने मोदी सरकार पर भरोसा जताया है. इस आकड़े से स्पष्ट होता है कि अभी भी मोदी सरकार का भरोसा खोया नहीं है. 10 लोगों में से 6 लोगों का मानना है कि मोदी सरकार उम्मीदों पर बिल्कुल खरी उतरी है. लगभग तीन चौथाई लोगों ने पाकिस्तान से निपटने के लिए सरकार द्वारा अपनायी गयी रणनीति का समर्थन किया है.
और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर पर मोदी सरकार के कदम की 54 फीसद लोगों ने तारीफ की है . इनका कहना है कि टैक्स की चोरी में कमी आयी है. 56 फीसद नागरिकों का मानना है कि सरकार गठन से पहले भाजपा ने जो घोषणा की थी उसे पूरा करने की दिशा में वह आगे बढ़ रही है. ध्यान रहे कि पिछले साल इसी तरह के सर्वे में 59 फीसद लोगों ने माना था कि सरकार सही दिशा में. पिछले आकड़े के हिसाब से देखें तो इसमें कटौती आयी है.
2016 में यानि दो साल यह आकड़ा 64 फीसद था जिसमें लोग मानते थे कि सरकार अच्छा काम कर रही है. धीरे- धीरे यह आकड़ा घटा और अब 57 फीसद तक पहुंच गया है. सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों ने स्थानीय सांसदों से शिकायतें की है. लोगों का मनना है कि अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास और समस्याओं को दूर करने में सांसद अधिक सक्रिय नहीं है.
इस सर्वे में लोगों ने सरकार की कमियों के रूप में लिविंग कॉस्ट बढ़ना, सांप्रदायिक मामलों को ठीक तरीके से हैंडल ना करना, , बेरोजगारी और महिला और बच्चों की सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बताया और सवाल खड़े किये . 32 फीसद लोगों ने माना है जीएसटी के लागू होने के बाद उनके घर का खर्च कम हुआ है जबकि 60 फीसद लोग मानते हैं इससे कई खास प्रभाव नहीं हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola