कर्नाटक में वोटिंग का रिकार्ड टूटा, 94 करोड़ नकदी, 24 करोड़ की शराब व 66 करोड़ का सामान जब्त

Updated:
विज्ञापन

कर्नाटक में मतदान का प्रतिशत 1952 विस चुनाव के बाद सबसे अधिक बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 72.13 प्रतिशत मतदान ने सभी रिकार्ड तोड़ दिये हैं और यह 1952 के राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से सबसे अधिक है.इस अधिक मतदान नेविभिन्न दलों की उम्मीदें बढ़ा दी है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) संजीव कुमार ने […]

विज्ञापन

कर्नाटक में मतदान का प्रतिशत 1952 विस चुनाव के बाद सबसे अधिक

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 72.13 प्रतिशत मतदान ने सभी रिकार्ड तोड़ दिये हैं और यह 1952 के राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से सबसे अधिक है.इस अधिक मतदान नेविभिन्न दलों की उम्मीदें बढ़ा दी है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) संजीव कुमार ने कहा कि महिला एवं युवा मतदाताओं ने कल बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. उन्होंने यहां कहा, ‘‘ मतदान प्रतिशत ने सभी रिकार्ड तोड़ दिये. मध्य रात्रि तक आंकड़ों से पता चला कि यह 72.13 प्रतिशत था. ‘

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मतदान प्रतिशत 1952 के विधानसभा चुनाव के बाद से सबसे अधिक था. उन्होंने कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव में 71.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था जो कि गत छह विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक था. 2008 और 2004 में यह 65 प्रतिशत , 1989 और 1994 में 69 प्रतिशत था. 1990 में भी यह 69 प्रतिशत था.

चुनाव तक जब्त नकदी के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि 94 करोड़ रुपये नकद, 24.78 करोड़ रुपये कीमत की शराब के साथ ही 66 करोड़ रुपये कीमत के कपड़े, वाहन और इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जब्त किये गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola