ePaper

दिल्ली में रातोंरात मंदिर में बदल गया मकबरा, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिये जांच के आदेश

Updated at : 04 May 2018 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में रातोंरात मंदिर में बदल गया मकबरा, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिये जांच के आदेश

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली स्थित के सफदरजंग एनक्लेव के हुमायूंपुर गांव में एक मकबरारातोंरात मंदिर में बदल गया. यह किसने किया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. इलाके में यह कौतुहल का विषय बना हुआ है. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मकबरे के मंदिर में बदलने की इस घटना की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली स्थित के सफदरजंग एनक्लेव के हुमायूंपुर गांव में एक मकबरारातोंरात मंदिर में बदल गया. यह किसने किया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. इलाके में यह कौतुहल का विषय बना हुआ है.

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मकबरे के मंदिर में बदलने की इस घटना की जांच का आदेश दियाहै. सिसोदिया ने कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग (एसीएल) की सचिव को शनिवार तक रिपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दियाहै.

यह मामला खबरों में आने के बाद सिसोदिया का यह आदेश आया है. उप मुख्यमंत्री ने सचिव को दिये अपने आदेश में कहा कि धरोहर संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानून के खिलाफ है और एक गंभीर अपराध है. सचिव (एसीएल) घटना के ब्योरे और उनके द्वारा की गयी कार्रवाई की जानकारी देते हुए शनिवार तक एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola