जब कलेक्टर को चप्पल से ''आशीर्वाद'' देने लगा यह बाबा, जानें क्या हुआ आगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2018 8:39 PM
कोयंबटूर : 57 वर्षीय एक स्वयंभू बाबा नेसोमवार को उस समय खलबली मचा दी, जब उसने सलेम के जिलाधिकारी के सिर पर चप्पल रखने का प्रयास किया. बाबा लोगों के सिर पर चप्पल रखकर उन्हें आशीर्वाद देता है. यहां से करीब 160 किलोमीटर दूर यह घटना तब हुई जब कलेक्टर रोहिणी रामदास सलेम कलेक्टेरिएट में […]
कोयंबटूर : 57 वर्षीय एक स्वयंभू बाबा नेसोमवार को उस समय खलबली मचा दी, जब उसने सलेम के जिलाधिकारी के सिर पर चप्पल रखने का प्रयास किया. बाबा लोगों के सिर पर चप्पल रखकर उन्हें आशीर्वाद देता है.
यहां से करीब 160 किलोमीटर दूर यह घटना तब हुई जब कलेक्टर रोहिणी रामदास सलेम कलेक्टेरिएट में साप्ताहिक शिकायत दिवस पर लोगों की शिकायतें सुन रही थीं.
रोहिणी एवं अन्य अधिकारी जब लोगों के आवेदन ले रहे थे, तभी अरूमुगुम ने कतार से बाहर आकर कलेक्टर से संपर्क किया और अपना चप्पल उनके सिर पर रखने का प्रयास किया.
पुलिस ने बताया कि बहरहाल वह हट गयीं जिससे चप्पल उनके सिर पर नहीं लगा. अरूमुगुम ने जिला राजस्व अधिकारी आर सुकुमारन के साथ भी ऐसा ही करने का प्रयास किया जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारी उसे बाहर ले गये और उसे पुलिस को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










